फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal fish market removed

Yamuna Nagar News: अवैध रूप से लग रही मछली मार्केट हटाई

Wed, 01 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal fish market removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 17 के आदर्श नगर कैंप जैन काॅलोनी में अवैध रूप से लग रही मछली मार्केट को हटा दिया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में बनी निगम की टीम ने यह कार्रवाई की।
नैन ने बताया कि अवैध रूप से लग रही इस मछली मार्किट से आमजन को बहुत परेशानी थी। कुछ क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत निगम में की थी। उन्होने मछली विक्रेताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में यहां फड़ी लगाकर मछलियां बेची तो सामान जब्त किया जाएगा। कैंप के आदर्श नगर और जैन कालोनी के पास कुछ समय से अवैध मछली मार्केट लग रही थी। इससे आसपास बहुत बदबू फैल रही थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रहा था। क्षेत्र के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत निगम में दी थी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले मछली विक्रेताओं को स्वयं ही अपनी फड़ी उठाने के निर्देश दिए थे।बावजूद इसके मछली मार्केट लगाई गई। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह व अन्य की टीम दलबल के साथ यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने यहां मछली विक्रेताओं की इस अवैध मछली मार्केट को बिल्कुल साफ कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने मछली विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अब यदि किसी ने भी यहां पर फड़ी लगाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed