{"_id":"61cb69f73f7d830d976e82fe","slug":"if-the-demands-are-not-accepted-there-will-be-a-cross-movement-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94286082","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मांगें नहीं मानीं तो होगा आरपार का आंदोलन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मांगें नहीं मानीं तो होगा आरपार का आंदोलन’
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं राज्य कमेटी की पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के लिए सभी कार्यकर्ता अनाजमंडी स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुईं। इस दौरान चेतावनी दी गई कि जल्द मांगें नहीं मानीं गईं तो आरपार का आंदोलन होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रेखा सैनी ने की। प्रदर्शन में संगठन की राज्य महासचिव शकुंतला पहुंची। उन्होंने कहा कि बुधवार को) मांगों को लेकर पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से कैंप हाउस में बैठक होगी। बैठक में कोई समाधान नहीं होता तो आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन आरपार का आंदोलन की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की सर्दी में कार्यकर्ता आठ दिसंबर से परिवार बच्चे छोड़कर अपने हक के लिए आंदोलन कर रही है। लेकिन अभी तक सरकार के किसी नुमाइंदे व प्रतिनिधि ने उनसे बात नहीं की है। जिससे सरकार की मंशा साफ दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगी।
शकुंतला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था, लेकिन वे वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। वहीं अब सरकार विभिन्न तरीके अपनाकर विभाग समाप्त करना चाहती है, जो संगठन कभी नहीं होने देगा। कार्यकर्ताओं को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ती जा रही है। इस दौरान सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, रोशन लाल, अध्यापक संघ से राकेश धनखड़, मिड-डे मील यूनियन राज्य महासचिव शरबती देवी, पीटीआई यूनियन आरएस शर्मा, अमरीन साढौरा, रानी नाहरपुर, सुलोचना, अंजू, संतोष, दीपमाला, अंग्रेजो देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।