फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If paddy is not picked up in two days, we will impose traffic jam

Yamuna Nagar News: दो दिन में नहीं उठा धान तो लगाएंगे जाम

Thu, 10 Oct 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
If paddy is not picked up in two days, we will impose traffic jam
जगाधरी। धान की खरीद सुचारू रूप से करवाने और उठान की मांग के लिए बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना की अध्यक्षता में जगाधरी अनाज मंडी में इक्ट्ठे हुए। हालांकि भाकियू के बैनर तले अनाज मंडियों के आगे रोड को जाम करने की योजना थी, किंतु ऐन वक्त पर सरकार के ओएसडी राजेश खुल्लर ने भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी से बातचीत कर दो दिन में शेलर मालिकों के साथ मीटिंग कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस पर भाकियू नेताओं ने दो दिन के लिए रोड जाम की योजना को स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है धान की कटाई शुरू हो चुकी है। किसान ट्रॉलियों में फसल को लेकर धड़ाधड़ पहुंच रहे हैं, लेकिन मंडियों में खरीद व उठान न होने के कारण जिले की सभी 13 मंडियां फुल हो गई। ऐसे में किसानों की फसलों मंडी की सड़कों पर बिखरी पड़ी है। जिससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि 27 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी लेकिन तकरीबन 12 दिन गुजर चुके हैं। अनाज मंडियों में बोरियों में पड़ी धान के चट्टे जगह-जगह लगे पड़े हैं। उठान न होने के कारण किसानों को अपनी फसल का पैसा नहीं मिल रहा, क्योंकि जब तक अनाज मंडी से उठान नहीं होगा किसान के खाते में फसल का भुगतान नहीं आएगा, जिस कारण किसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। संजू गुंदियाना ने कहा कि धान कटाई का कार्य जोरों पर चला रहा है अनाज मंडी में धान रखने के लिए भी जगह नहीं है और मौसम भी खराब है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का हल नहीं हुआ तो किसान मंडियों के आगे रोड को जाम कर देंगे। इस मौके पर डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जगाधरी ब्लॉक प्रधान कृष्ण पाल, सतनाम सिंह, रघुवीर, सतीश व सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed