फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If IAS Rani Nagar does not get justice, Gujjar society will come on the streets in support of it, Vishal Gurjar

आईएएस रानी नागर को ना मिला इंसाफ तो सड़कों पर उतरेगा गुर्जर समाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
If IAS Rani Nagar does not get justice, Gujjar society will come on the streets in support of it, Vishal Gurjar
छछरौली
विज्ञापन
हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर द्वारा एक अन्य आईएएस अधिकारी पर उत्पीड़न शोषण व जान से मारने की धमकी देने के आरोप के बाद अब गुर्जर समाज उनके समर्थन में उतर गया है। हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रदेश सह संयोजक विशाल गुर्जर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करके उचित कदम उठाने की मांग की है। विशाल गुर्जर ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीर कदम नहीं उठाए तो पूरे देश का गुर्जर समाज सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने से भी गुरेज नहीं करेगा। विशाल गुर्जर ने कहा कि आईएएस रानी नागर 2014 बैच की गुर्जर समाज की बेटी है और उसके साथ आईएएस अधिकारी इस प्रकार से उत्पीड़न वह धमकी देना शर्मनाक घटना है। करीब 2 वर्ष पूर्व भी इस अधिकारी के खिलाफ रानी नागर द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, परंतु सरकार ने इस मामले में चुप्पी साध ली थी। अब जब फिर आईएएस रानी नागर ने आईएएस अधिकारी पर आरोप लगाए हैं तो सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed