फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Identify your strengths and choose the right career: Parth

खूबियों को पहचानें और सही कॅरियर चुनें: पार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Identify your strengths and choose the right career: Parth
ज्ञान दान करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी व स्टाफ। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। एसएनवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें डीसी पार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें करियर संबंधी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी डीसी से सवाल किए, जिन पर डीसी ने जवाब देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि असंभव कुछ भी नहीं है। अपनी खूबियों को पहचानों और सही कॅरियर का चुनाव करो। आज तकनीक के उपयोग से बहुत से सवालों का समाधान जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार जीवन में असफलता आती है। ऐसे समय में स्वयं को संभालना है और निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आपके जीवन की जो स्कूली शिक्षा है, वो जीवन की नींव है। इस समय सुदृढ बनाना है, ताकि भविष्य उज्ज्वल हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने भी विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन, मेहनत व लगन ही लक्ष्य प्राप्ति का आधार है। प्रशिक्षु आईएएस सुमन यादव ने अपनी आईएएस की परीक्षा की तैयारी के दौरान जो अनुभव था, वह विद्यार्थियों से साझा किया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि लक्ष्यों को दृढ़ता से हासिल किया जा सकता है। इसके लिए निरंतर शिक्षा व मेहनत जरूरी है। डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों के सवालों का संतोषजनक उत्तर देकर उचित मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य रामकिशन ने अधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचने व विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने पर धन्यवाद किया। मौके पर एपीसी सुभाष चंद, कृष्ण लाल, गुरनाम सिंह, मीनू गुप्ता, शैली धीमान, सविता बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed