फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband was murdered with lover and his friend, Yamunanagar

प्रेमी और उसके दोस्त के साथ की थी पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Husband was murdered with lover and his friend, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर । बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेहर माजरा में करीब पांच माह पहले हुई व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की पत्नी ने संबंधों के चलते अपने प्रेमी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेहरमाजरा निवासी खड़क सिंह ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे नीटू की शादी करीब 11 साल पहले यूपी के शामली जिले के गांव दसाली निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी से उनके पास दो लड़के हैं। आरोप है कि उसके बेटी की पत्नी का करीब एक साल से गांव के हलए बबनीश के साथ संबंध थे। इसको लेकर उसके बेटे नीटू ने बबनीश व अपनी पत्नी को समझाया था।
विज्ञापन

बीती 26 जून को उसका बेटा नीटू खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सो गया था और दोनों बच्चे बाहर बरामदे में सो गए थे। वह अपने बड़े बेटे के घर पर सोया था। 27 जून की सुबह करीब पांच बजे उसके बेटे नीटू की पत्नी ने उसके बेटे का कहा कि नीटू नहीं उठ रहा है। जब उसके बेटे ने मकान के ऊपर बने चौबारे में जाकर देखा नीटू अपने कमरे में बेड के पास संदिग्ध हालात में मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीटू की मौत से वे सदमे में आ गए थे और किसी ने इसकी जांच नहीं करवाई और बिना पुलिस को शिकायत दिए उन्होंने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था। खड़क सिंह ने बताया कि एक दिन बबनीश ने व्हाट्सअप के हर हर महादेव ग्रुप में पूजा की फोटो डाली, जिससे हम सभी को शक हुआ। यह शक यकीन में तब बदल गया जब पूजा के छोटे बेटे ने बताया कि हत्या वाली रात दो व्यक्ति मुंह पर कपडा बांधकर घर पर आए थे। वे पूजा से आकर मिले और फिर कमरे में गए।

आरोप है कि नीटू की हत्या उसकी पत्नी पूजा, बबनीश व मेनपाल ने की है। इस शिकायत पर बुड़िया थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा, बबनीश व मेनपाल के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बुड़िया थाना प्रभारी मेमसिंह का कहना है कि मामले में हत्या का केस दर्ज लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed