फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband dies after being crushed by truck, wife injured, Yamunanagar

ट्रक से कुचलकर पति की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after being crushed by truck, wife injured, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लेदी बिलासपुर रोड पर गांव चौराही के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला बाइक से उछल कर सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गई। ट्रक उसके पति को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे पति की मौके पर मौत हो गई पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मानकपुर निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन आरती देवी की शादी एक साल पहले अंबाला के गांव तंदवाल निवासी दर्शन लाल (27) से हुई थी। उसके जीजा दर्शन लाल राजमिस्त्री का काम करते थे। उसकी बहन आरती देवी व उसका जीजा दर्शन लाल एक सप्ताह पहले उनके गांव मानकपुर में आए हुए थे। रविवार शाम को उसकी बहन आरती की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसके जीजा बहन को दवा दिलवाने के लिए बाइक पर बिलासपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

लेदी-बिलासपुर रोड पर गांव चौराही के नजदीक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके जीजा की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर गिर गई। जबकि ट्रक उसके जीजा को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन को भी काफी चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसकी बहन व जीजा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके जीजा की मौत होने की पुष्टि की। जबकि उसकी बहन को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कर लिया। पुलिस ने सोमवार को विकास की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed