{"_id":"611d6fd78ebc3e79b801e46b","slug":"husband-and-his-three-companions-accused-of-gang-rape-yamuna-nagar-news-knl80337953","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व उसके तीन साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व उसके तीन साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव निवासी महिला ने अपने पति, पति की बुआ के बेटे व दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, गांव के पूर्व सरपंच पर भी पति के रिश्तेदारोें से संबंध बनाने के दबाव का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व पूर्व सरपंच समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की दुघर्टना में मौत हो गई थी। उसकी दूसरी शादी सहारनपुर के एक गांव में हुई। वह दूसरे पति के साथ बिलासपुर रहने लगी। शादी के दो महीने बाद उसका पति अपने बुआ के बेटे के साथ घर आया। आरोपियों ने उससे बिलासपुर में प्लाट व पैसे देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उसे व उसके बेटे को घर निकालने की धमकी दी। इसके बारे में गांव में पंचायत करवाई गई।
आरोप है कि पंचायत में पूर्व सरपंच ने उस पर अपने पति के परिजन के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसके मना करने के कुछ के दिन बाद दहेज की मांग की जाने लगी, जिसकी शिकायत उसने थाने में दी। शिकायत का पता लगते ही उसी दिन शाम के समय उसके पति अपने बुआ के दो बेटों और एक साथी के साथ घर आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति, उसके पति की बुआ के दो बेटों, एक साथी व पूर्व सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।