{"_id":"57d465f74f1c1b255631b9d6","slug":"hudda-ex-cm-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश और बदले की भावना से काम कर रही सरकार: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश और बदले की भावना से काम कर रही सरकार: हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को बिलासपुर के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ साजिश व बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से पहले मुकदमा दर्ज होना चाहिए, लेकिन उनके केस में तो पहले सीबीआई जांच फिर मुकदमा दर्ज करवा रही है। इससे साफ तौर पर सरकार की बदले की भावना झलकती है। सरकार के पास न नीति है और न नियत। समाज का हर वर्ग चाहे किसान कर्मचारी व्यापारी या कामगार हो, सभी परेशान हैं।
मानेसर की जमीन जिसके लिए उनके खिलाफ रंजिशन मामले दर्ज कराए गए, वह बीजेपी और इनेलो का ही किया धरा है। 1994 में इन्होंने 1256 एकड़ जमीन अधिगृहित की थी। इसके बारे में कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया गया। आज किसान की दुर्दशा की जिम्मेवारी मौजूदा सरकार की है। फसल के दाम घट कर मिल रहे हैं ओर पूंजीपतियों के उत्पाद के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया में सरकार के लोग काम कर रहे हैं। गोमांस के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे रोकना या बढ़ावा देना सरकार की कार्यप्रणाली पर निर्भर करता है। वर्तमान में प्रदेश में गोवध बढ़ा है, तो इसके लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेवार है।
प्रदेश में बहुत पहले से ही गोवध निषेध है। उन्होंने ओम प्रकाश पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो मेरी चिंता छोड़ खुद की चिंता करें। अभी वे जेल से छूटे नहीं हैं, केवल जमानत पर हैं। इसके पश्चात पूर्व सीएम ने ब्लॉक कांग्रेस प्रधान शिव कुमार बंसल के अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद साधा। मौके पर पूर्व विधायक बीएल सैनी, अर्जुन सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, बृज पाल छप्पर, पिंकी छप्पर, राजेंद्र अग्रवाल, योगेश मेहंदीरता, सतीश, प्रेमलता, महिंद्र हडतौल, अतुल बंसल, छोटे लाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।