फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   History of visiting religious places

Yamuna Nagar News: धार्मिक स्थलों का जाना इतिहास

Mon, 22 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
History of visiting religious places
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में कश्मीरी नृत्य करते स्वयं सेवक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में पांचवें दिन स्वयंसेवकों को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पर ले जाया गया। इसके अंतर्गत उन्होंने कपालमोचन, आदिबद्री, लोहगढ़ साहिब तथा पंचमुखी मंदिर का भ्रमण किया।
प्राचीन, ऐतिहासिक व प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थलों पर पहुंच कर स्वयंसेवकों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राचीन परंपराओं का गहन अध्ययन किया। लोहगढ़ साहिब का भ्रमण कर बाबा बंदा सिंह बहादुर और सिख वीरता की प्रेरक गाथाओं को जाना। जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम और साहस की भावना प्रबल हुई। पंचमुखी मंदिर के दर्शन ने उन्हें आध्यात्मिक शांति और भारतीय सभ्यता की विविधता का अनुभव कराया गया।
विज्ञापन

यात्रा से स्वयंसेवकों को भारत की धरोहर व विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने का अवसर मिलता है। दोपहर के सत्र में शिविर में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पहुंचे। विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने अपने-अपने राज्यों के पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगढ़ ने कहा कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता का भाव हर युवा के चरित्र का सबसे बड़ा आभूषण होना चाहिए। उन्होंने स्किल इंडिया के अंतर्गत कौशल-विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब युवा अपनी प्रतिभा को नई दिशा देंगे तो वे न केवल स्वयं का भविष्य उज्ज्वल करेंगे, बल्कि समाज और देश की प्रगति में भी योगदान देंगे। जीवन में अभावों को कभी कमजोरी न समझें। कठिनाइयों को अवसर बनाकर आगे बढ़ें। डॉ. एम के सहगल ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयां और चुनौतियां सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed