फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Himanshu from Sadhaura takes first place in the high jump event

Yamuna Nagar News: ऊंची कूद स्पर्धा में साढौरा के हिमांशु प्रथम

Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Himanshu from Sadhaura takes first place in the high jump event
प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से करवाई जा रही दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। गांव मुसिंबल के बाबा साध खेल मैदान में करवाई गई प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-14 व 16 आयु वर्ग में लड़कें व लड़कियों की प्रतियोगिता करवाई गई। अंडर-16 लड़के ऊंची कूद में साढौरा के हिमांशु प्रथम, जगाधरी गुरुसेवक द्वितीय और जगाधरी प्रियांशु चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान बाधा दौड़, गोला फेंक, लंबी व ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भारी उत्साह दिखाया। खराब मौसम भी खिलाड़ियों का जोश व उत्साह कम नहीं कर सका और दोनों आयु वर्ग के दो इवेंट छोड़कर सभी पूरे करवा दिए गए। अचानक आई तेज बारिश के कारण ट्रायथलॉन की दो प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रायथलॉन में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद तीन खेल शामिल होते हैं। प्रतियोगिता के दौरान दोपहर में चली तेज हवा के कारण ट्रायथलॉन के दो स्पर्धाएं रोकनी पड़ी। चूंकि तेज हवा के कारण खिलाड़ियों को दौड़ने और कूदने में परेशानी हो रही थी। वहीं, कुछ देर बाद आई तेज बारिश से मैदान गीला हो गया, जिस कारण भी यह प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ी। मौसम खुलने और मैदान सूखने पर यह दोनों प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार बताया कि प्रतियोगिताएं निर्धारित खेल नियमों के तहत करवाई गई। प्रतियोगिताओं में जिलेभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं सलमानी खान, संजीव कुमार, कपिल कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार, बलजिंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, मलखान शर्मा, प्रदीप कुमार, अवतार सिंह, जयदत्त त्यागी, जय प्रकाश की देखरेख में करवाई गईं।
हैदराबाद में नवंबर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में राष्ट्रीय अंतर-जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। जिलास्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण अवसर होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 व 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका चयन रविवार को प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 लड़के ट्रायथलॉन-ए
60 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद
प्रथम यश कुमार व्यासपुर
द्वितीय ललित व्यासपुर
तृतीय मयंक सरस्वती नगर
-------
अंडर-16 लड़के गोला फेंक
प्रथम तनिष जगाधरी
द्वितीय यश रादौर
तृतीय अश्मीत गिल व्यासपुर
अंडर-16 लड़के लंबी कूद
प्रथम प्रियांशु चौहान जगाधरी
द्वितीय चेतन जगाधरी
तृतीय रणजय कुमार जगाधरी
अंडर-16 लड़के बाधा दौड
प्रथम शनि कुमार जगाधरी
द्वितीय गुरसेवक जगाधरी
तृतीय शुभम छछरौली
अंडर-14 लड़कियां ट्रायथलॉन-सी
प्रथम ज्योति जगाधरी
द्वितीय गुणाधिका छछरौली
तृतीय सिमरन जगाधरी
अंडर-16 लड़कियां गोला फेंक
प्रथम तनु जगाधरी
द्वितीय सायना चौहान जगाधरी
तृतीय खुशी साढौरा
अंडर-16 लड़कियां ऊंची कूद
प्रथम रिशु साढौरा
द्वितीय जाह्न्वी सरस्वती नगर
अंडर-14 लड़कियां ट्रायथलॉन-ए
प्रथम अक्षिता छछरौली
द्वितीय प्रीत कौर साढौरा
तृतीय सुशीला रानी व्यासपुर

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाने  के लिए तैयार खिलाड़ी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed