फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Himanshi, Sapna, Soham, Tanish and Harsh are first in the children's category.

बाल वर्ग में हिमांशी, सपना, सोहम, तनिश व हर्ष प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Himanshi, Sapna, Soham, Tanish and Harsh are first in the children's category.
साढौरा। हरियाणा विद्या मंदिर स्कूल में महावीर जयंती मनाई गई। इस दौरान कईं प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। प्रतियोगिता के बाल वर्ग में कक्षा छठी की हिमांशी, सपना, सोहम, तनिश एवं हर्ष शर्मा प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम रहे।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में नौवीं कक्षा का आरिफ एवं कार्तिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम रहे। इसी तरह 10वीं कक्षा की नैंसी भाषण प्रतियोगिता में एवं चित्रकला में सातवीं कक्षा की गुंजन ने भी प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पाया। मुख्यातिथि के तौर पर सोनिया जैन व शुचि जैन पहुंची। प्रधानाचार्या अल्का अरोड़ा ने कहा कि अहिंसा, संयम और तप ही धर्म है। जो धर्मात्मा है, जिसके मन में सदा धर्म रहता है, उसे देवता भी नमस्कार करते हैं। सोनिया जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने अपने प्रवचनों में धर्म, सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह, क्षमा पर सबसे अधिक जोर दिया। त्याग और संयम, प्रेम और करुणा, शील और सदाचार ही उनके प्रवचन का सार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed