{"_id":"67b8e01c5ecec4284b07b536","slug":"health-of-5209-people-will-be-checked-daily-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133459-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोजाना होगी 5209 लोगों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोजाना होगी 5209 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) की जांच के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी, सभी सात सीएचसी और 20 पीएचसी पर 30 साल से अधिक उम्र के 5209 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
रोजाना जितने लोगों की जांच होगी उसका डाटा भी रोजाना शाम तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग में एनसीडी के नोडल ऑफिसर डॉ. कपिल कांबोज ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने का निर्णय लिया है।
ये अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया और 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों में हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मानसिक स्वास्थ्य, ऊंचाई की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों से उनका नाम, फैमिली आईडी नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार की मिल रहीं सुविधाएं , मोबाइल नंबर, स्वास्थ्य बीमा, किन बीमारियों का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा शुगर या दिल की बीमारी के मरीज के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। गैर संक्रामक रोग एक व्यक्ति से दूसरे को नहीं लगते।
इसमें एकदम से किसी बीमारी के बारे में पता नहीं चलता। बीमारी फैलने में लंबा समय लगता है। उपचार देरी से शुरू होने के कारण मरीज समय से पहले मौत का कारण बन जाते हैं। अभियान के तहत सीएचसी को रोजाना 300 और पीएचसी को 260 लोगों की जांच करनी होकी। इसी तरह जिला अस्पताल में 200 लोगों की जांच होगी।
माना जा रहा है कि जिले में 30 साल से अधिक आयु के लोगों की संख्या दो लाख आठ हजार है।