फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He sent an obscene video and said- SP, SDM are in my pocket

Yamuna Nagar News: अश्लील वीडियो भेजकर बोला- एसपी, एसडीएम मेरी जेब में

Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
He sent an obscene video and said- SP, SDM are in my pocket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भट्टा मजदूर यूनियन के प्रधान अतर सिंह पर महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो व संदेश भेजने के आरोप लगे हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि प्रधान ने उसे कहा कि मेरे पास बहुत पैसा है, मैं यूनियन का प्रधान हूं। एसपी, एसडीएम मेरी जेब में हैं।
आरोप यह भी है कि ज्यादा दरखास्तबाजी करने की कोशिश की तो जान से मरवा दूंगा। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अतर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह और अतर सिंह मजदूरों से संबंधित संबंधी मामले देखते हैं। अतर सिंह से तीन-चार माह पहले लेबर कोर्ट में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

उम्रदराज प्रधान को अंकल मानती थी, पर वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। इससे इन्कार करने पर 30 जून को प्रधान की ओर से मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे उसने यह कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद पूरे दिन प्रधान पूरे दिन मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर तंग करता रहा। साथ ही कहा कि इस बारे में पुलिस को दर्खास्त दी तो जान से मरवा दूंगा। परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत दी।
इस बारे में जांच अधिकारी शीलावंती ने बताया कि महिला क शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed