फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He made a name for himself at the state level in basketball

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल में प्रदेश स्तर पर चमकाया नाम

Mon, 05 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
He made a name for himself at the state level in basketball
ट्रॉफी व जीते पदक के साथ अर्पित सिंह। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। स्कूल के मैदान में समय बिताने के लिए शुरू किया गया खेल अब शहर के अर्पित का जुनून बन गया है। अपने इसी लगन व परिश्रम के बल पर कैंप की आदर्श नगर काॅलोनी निवासी अर्पित सिंह ने बास्केटबॉल में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शानदार खेल तकनीक की वजह उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
अर्पित के दादा सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह ने जब उसे स्कूल में खेलते देखा तो इसमें आगे जाने के लिए प्रेरित किया। दादा के प्रेरणा से उसने बास्केटबॉल का प्रशिक्षण लेना शुरू किया और फिर मुड़ कर नहीं देखा। दादा का सपना है कि अर्पित भारतीय टीम में खेले। दादा के सपने को लक्ष्य बनाकर 11 वर्ष अर्पित ने स्वयं को बास्केबाॅल के लिए ही अर्पित कर दिया है।
विज्ञापन

11वीं कक्षा का छात्र छह वर्ष से इसके लिए कड़ा परिश्रम कर रहे है। अर्पित ने बताया कि उसका बास्केटबॉल के प्रति कोई रूझान नहीं था। स्कूल के स्पोर्ट्स पीरियड में सहपाठियों के साथ मैदान में बास्केटबॉल खेलते थे। शुरुआती दौर में यह केवल टाइम पास लगा, लेकिन जब इसके बारे में दादा रघुवीर सिंह को पता चला तो उन्होंने खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में खेलते-खेलते रुझान बना तो उन्होंने बास्केटबॉल डॉ. गोपाल सिंह से प्रशिक्षण लेना शुरू दिया। प्रशिक्षण के साथ कई बार मैत्री मैच भी हुए तो जीतने की ललक भी बढ़ने लगी। इसके बाद अंतरस्कूल, जिलास्तरीय, सीबीएसई टूर्नामेंट में खेलकर पदक जीते। हालाही में गुरुग्राम में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इसके बाद चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ।

अर्पित ने बताया कि वह फिलहाल सोनीपत के सर छोटूराम स्कूल में पढ़ते हुए कोच ऋतु रानी से प्रशिक्षण ले रहा है। अर्पित ने बताया कि उसका लक्ष्य भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित होकर देश के लिए खेलना है। इसी लक्ष्य को लेकर वह प्रतिदिन अभ्यास कर रहा है। फिलहाल वह बाड़मेर में चल रही नेशनल गेम्स में राज्य की टीम में खेल रहा है। उनकी टीम सभी मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
ये हैं उपलब्धियां
-67वीं स्कूल स्टेट टूर्नामेंट गुरुग्राम में स्वर्ण पदक
-67वीं स्कूल नेशनल चैंपियनशिप अंडर-17 गुरुग्राम में स्वर्ण पदक
-68वीं स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप अंडर-17 राजनांदगांव छत्तीसगढ़ स्वर्ण पदक
-68वीं स्कूल स्टेट टूर्नामेंट अंडर-17 गुरुग्राम स्वर्ण पदक
-69वीं स्कूल स्टेट टूर्नामेंट अंडर-19 भिवानी में रजत पदक
-69वीं स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप अंडर-19 बाड़मेर राजस्थान में रजत पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed