फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haze put brakes on the speed of vehicles

धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haze put brakes on the speed of vehicles
मंगलवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों में पड़ी घनी धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। घनी धुंध के चलते सड़कों पर मात्र 20 मीटर दृश्यता रही। सुबह करीब दस बजे तक जिले में घनी धुंध छाई रही। इसके बाद दिनभर आसपास में बादल छाए रहे, जिसके चलते ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन में कई जगहों पर लोग अलाव जला सर्दी से बचाव करते नजर आए। मंगलवार को न्यूनतम तामपान आठ डिग्री व अधिकतर तापमान 17 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मंगलवार को जिले में घनी धुंध छाई। बारिश के हर रोज ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार रात से ही घना कोहरा सड़कों पर छाने लगा था। जो सुबह दस बजे तक छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद धुंध कम हुई, लेकिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में बादल छाए थे। दोपहर के समय कुछ मिनट के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन फिर सूर्य आसमान में बादलों के बीच छिप गया। जिससे ठंड से राहत मिल सके। कोहरे की मार से बचने के लिए लोग सुबह दस बजे तक अपने घरों में ही दुबके रहे। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। इसके चलते कस्बे के बाजार व गलियां भी सुनसान नजर आई। इससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed