फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Have done 13 thousand free journeys in city bus, fare will be charged from tomorrow

Yamuna Nagar News: सिटी बस में 13 हजार कर चुके मुफ्त सफर, कल से लगेगा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Have done 13 thousand free journeys in city bus, fare will be charged from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर चल रहीं 45 सीटर पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों में सात दिनों में करीब 13 हजार लोग मुफ्त में सफर कर चुके हैं। इन बसों के ऑनरूट किए जाने पर सात दिन तक कोई किराया न वसूले जाने की बात की गई, जिसके मुताबिक सोमवार यानी आज से किराया लिया जाना बनता है, पर जीएम रोडवेज अशोक कौशिक का कहना है कि इन बसों में किराया मंगलवार (कल) से लिया जाएगा। यानी शहर के लोगों आज भी सिटी इलेक्ट्रिक एसी बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगे। बता दें कि 29 जनवरी को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सिटी बस सेवा के रूप में पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को रवाना किया था। उसके बाद से यह 45 सीटर बसें शहर में सुबह से देर शाम तक फेरे लगा रही हैं। डिपो के कोटे की 45 और इलेक्ट्रिक एसी बसों के आने पर स्थाई रूप से अंबाला-जगाधरी रोड पर भंभौली गांव समीप बनाने की योजना है। जहां 500-500 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। फिलहाल अस्थाई चार्जिंग स्टेशन जगाधरी बसस्टैंड समीप बनाया गया है, जहां से रात में चार्जिंग के बाद दिनभर बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। 29 जनवरी से चार फरवरी तक बसों में करीब 13 हजार लोग मुफ्त में सफर कर चुके हैं। इन बसों में मुफ्त सफर कर चुके मंगतराम, सतीश, सन्नी, बंटी ने कहा कि बसें लो फ्लोर हैं, जिससे इनमें बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोग भी आसानी से चढ़ व उतर पा रहे हैं। बसों के चलने से ऑटो में लगने वाले अतिरिक्त किराये की बचत होगी। साथ ही बसों के एसी होने से गर्मियों में काफी आरामदायक सफर होगा। ऑटों में बरसात व ठंड से भी परेशान होते थे, पर बसों में ऐसी दिक्कत नहीं है।

शहर में बसों के ठहराव स्थल
जगाधरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच मार्केट चौक, इंदिरा कॉलोनी जगाधरी, महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी, डिंपल सिनेमा, ईएसआई अस्पताल, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल, मधु चौक, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, शहीद भगत सिंह चौक, महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक, महिला थाना, महाराणा प्रताप चौक, ट्रैफिक पार्क, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, कन्हैया साहिब चौक, पंचायत भवन, जगाधरी अनाज मंडी। डिपो के कोटे की शेष 45 बसें आने पर शहर के ठहराव स्थल बढ़ाने के साथ ग्रामीण रूटों भी बसों को लगाने की योजना है।
विज्ञापन


किलोमीटर - किराया
एक से पांच किमी. - 10 रुपये
पांच से आठ किमी. - 15 रुपये
आठ से 20 किमी. - 20 रुपये

बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग
इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने के बाद सीमा, बबीता, रश्मि ने कहा कि सिटी बस सेवा में सफर करने वालों में ज्यादातर विद्यार्थी व नौकरीपेशा वर्ग से हैं। इसके अलावा अन्य वर्ग से भी काफी लोग बसों में आ-जा रहे हैं। सभी को शहर में बसों के ठहराव स्थलों पर खुले आसमान के नीचे खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है, जहां बारिश, धूप व अन्य दिक्कतों से दो चार हो रहे हैं। इसलिए संबंधित विभाग को ठहराव स्थलों पर जल्द बस क्यू शेल्टर बनाने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिटी बस सेवा के रूप में चल रहीं इलेक्ट्रिक एसी बसों में किराया मंगलवार से लिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। साथ ही संबंधित अफसरों को निर्देश दे दिए हैं।- अशोक कौशिक, जीएम रोडवेज, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed