फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Roadways, AC buses run for Delhi, Gurugram, will operate on Chandigarh route soon, fare fixed

Haryana Roadways: दिल्ली, गुरुग्राम के लिए चलीं एसी बसें, चंडीगढ़ रूट पर जल्द होगा संचालन, ये किराया निर्धारित

Sat, 14 Oct 2023 08:29 AM IST
नवीन दलाल राहुल शर्मा, यमुनानगर (हरियाणा)
राहुल शर्मा, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Oct 2023 08:29 AM IST
सार

यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल 10 एसी बसें आनी हैं। इनमें गत सितंबर में पांच बसें डिपो पर भेजी गई थीं। यही पांचों एसी बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर चला दी गई हैं, वहीं एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस चलने लगेगी।

विज्ञापन
Haryana Roadways, AC buses run for Delhi, Gurugram, will operate on Chandigarh route soon, fare fixed
रोडवेज एसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम रूटों पर एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस लगा दी जाएगी। तीनों रूटों में दिल्ली के लिए एसी बसों के चार समय रखे गए हैं, जिसमें यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह पहली बस पांच बजे है।

विज्ञापन


ये किराया किया निर्धारित
इसके बाद दिल्ली के लिए एसी बस का समय सुबह 8.30, 9.50 व दोपहर 1.25 बजे है, जबकि गुरुग्राम के लिए एसी बस का एक ही समय है, जो यमुनानगर बस स्टैंड से शाम 6.50 बजे है। ऐसे ही चंडीगढ़ के लिए एसी बस का समय शाम 6.50 बजे रहेगा, जहां तक तीनों रूटों पर एसी बसों के किराये की बात है तो दिल्ली 317, गुरुग्राम 360 और चंडीगढ़ 195 रुपये एक तरफ का किराया तय हुआ है।
विज्ञापन


यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल 10 एसी बसें आनी हैं। इनमें गत सितंबर में पांच बसें डिपो पर भेजी गई थीं। यही पांचों एसी बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर चला दी गई हैं, वहीं एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस चलने लगेगी। ऐसे ही डिपो पर पांच और एसी बसें आने पर चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3.00 बजे का नया समय शुरू करने दिल्ली के लिए एसी बसों के समय बढ़ाने सहित अन्य रूटों पर एसी बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ रूटों पर एसी बसें ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही हैं। इसमें चालकों से पता किया जाएगा कि एसी बसों में कोई कमी तो नहीं। इस दौरान अगर कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर किया जाएगा। अभी तीनों रूटों पर एसी बसों के समय भी अस्थाई हैं, जिसमें आगे यात्रियों की मांग मुताबिक बदलाव किया जा सकता है।

एसी बसों के समय
दिल्ली- सुबह 5, 8.30, 9.50, दोपहर 1.25 बजे।
गुरुग्राम - शाम 4.10 बजे।
चंडीगढ़ - शाम 6.50 बजे।

एसी बसों का किराया
दिल्ली - 317
गुरुग्राम - 360
चंडीगढ़ - 195
(किराया रुपये में रूट पर एक तरफ का दिया गया है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed