फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana elections: Aam Aadmi Party's road show in Jagadhri, former Delhi CM Kejriwal shows his strength

हरियाणा चुनाव: आम आदमी पार्टी का जगाधरी में रोड-शो, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया शक्ति प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 04:33 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

यमुनानगर में रोड-शो में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने केजरीवाल के साथ जनता का अभिवादन किया। रोड-शो में उमड़ी भीड़ से यह साफ है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
Haryana elections: Aam Aadmi Party's road show in Jagadhri, former Delhi CM Kejriwal shows his strength
आम आदमी पार्टी ने जगाधरी में किया भव्य रोड-शो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत आज आम आदमी पार्टी ने जगाधरी में भव्य रोड-शो का आयोजन किया। इस रोड-शो में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाग लिया। केजरीवाल की मौजूदगी से रोड-शो में जनता का उत्साह चरम पर था, जिसमें हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 

 

कंवरपाल गुर्जर ने पूरी शिक्षा का बेड़ागर्क कर दिया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि जगाधरी से हरियाणा के शिक्षा मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। कंवरपाल गुर्जर ने पूरी शिक्षा का बेड़ागर्क कर दिया। पूरी शिक्षा माफिया चला रहा है। दिल्ली में हमने पूरी शिक्षा व्यवस्था सही कर दी। ये हम हरियाणा में भी करा देंगे। जब शिक्षा मंत्री ने यहां कोई काम नहीं कराया तो फिर वोट क्यों देते हो?।

जगाधरी के बाद केजरीवाल सिरसा में रोड शो करेंगे। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहली बार हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में आप ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed