फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Due to fear of failing in mathematics, a girl hanged herself

Haryana: गणित में फेल होने के डर से फंदे पर झूल गई युवती, चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 10 Apr 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

युवती ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पहले भी एक बार गणित में हो फेल चुकी थी। गोल्डन पुरी कॉलोनी की घटना है। पिता बोले कि इसी डर की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 

विज्ञापन
Haryana: Due to fear of failing in mathematics, a girl hanged herself
पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतका के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की गोल्डन पुरी कॉलोनी में 18 वर्षीय साक्षी का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों के अनुसार साक्षी पिछले साल दसवीं की गणित की परीक्षा में फेल हो गई थी। अब फिर उसने गणित का पेपर दिया था लेकिन उसे डर था कि वह फिर से पास नहीं होगी।

विज्ञापन


इसी के चलते वह परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने घर पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांधी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी के अंतर्गत आने वाली गोल्डन पुरी कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का शव घर में छत के गार्डर पर चुनरी के फंदे पर लटका हुआ था। शव को नीचे उतार कर कब्जे में लिया गया। युवती के पिता संजय चौहान ने बताया कि उसकी बेटी साक्षी की पिछले साल 10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आई थी। वह गणित के पेपर में फेल हो गई थी। उसने फरवरी माह में दोबारा गणित का पेपर दिया था लेकिन उसे डर था कि वह फिर से पास नहीं होगी। जिसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान थी।

पिता के अनुसार बुधवार सुबह वह ऑटो लेकर काम पर चला गया था। उसकी मां दवा लेने के लिए अस्पताल में गई। दोनों छोटे भाई-बहन भी स्कूल चले गए। उसकी बेटी साक्षी घर पर अकेली थी।


इस दौरान उसने घर में चुनरी गले में डालकर गार्डर पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर आई तो उसने उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद उन्हें सूचना दी गई। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed