फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Handed over a bag full of pieces of paper in exchange for US dollars

Yamuna Nagar News: अमेरिकी डॉलर के बदले थमाया कागज के टुकड़ों से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Handed over a bag full of pieces of paper in exchange for US dollars
अमेरिकी डॉलर के 1452 नोट देने का लालच देकर ठगों ने पिता-पुत्रों से डेढ़ लाख रुपये लेकर अखबार के टुकड़ों से भरा बैग थमा दिया। रद्दी से भरा बैग थमाने के बाद ठग रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ठगों ने डॉलर के बदले तीन लाख रुपये लेने का सौदा तय किया था। आरोपी ठग ने एक महिला व युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भंभौली निवासी अमित कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव भंभौली में कन्फेक्शनरी की दुकान है। दुकान पर वह, अपने पिता राजेश कुमार व छोटे भाई शिवम मित्तल के साथ काम करता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। आरोपी ने दुकान से सिगरेट ली और पीने लगा। सिगरेट पीते हुए आरोपी उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने उसे बताया कि वह गांव भंभौली में पेंट का काम करता है। उसकी मौसी मुंबई में बड़े सेठ के पास काम करती है। उसकी मौसी उस सेठ के पास से अमेरिकन डालर के 1452 नोट लेकर आई है। अगर आप मुझे तीन लाख रुपये दे सकते है तो वह अमेरिकन डॉलर के 1452 नोट उसे दिलवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया और अपना मोबाइल नंबर उसे दिया। इसके बाद आरोपी उसकी दुकान से चला गया। यह बात उसने अपने पिता राजेश कुमार व छोटे भाई शिवम मित्तल को बताई। उसके पिता व भाई भी आरोपी व्यक्ति को डॉलर के बदलने में तीन लाख रुपये देने को तैयार हो गए। इसके बाद शाम करीब सात बजे उस व्यक्ति का उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने डॉलर दिखाने के बहाने उसे जगाधरी बस अड्डे पर बुलाया। आरोपी के बुलाने पर वह अपने पिता के साथ बस अड्डे पहुंचा। जहां पर उस व्यक्ति ने हमें अमेरिकी डॉलर दिखाए। जिसके बाद उन्हें आरोपी की बातों पर विश्वास हो गया। तब आरोपी ने उन्हें मंगलवार को बस अड्डे पर बुलाया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह, अपने पिता व भाई शिवम मित्तल के साथ एक लाख 50 हजार रुपये पीले रंगे के थैले में लेकर बस अड्डे के सामने श्रीनगर कॉलोनी की गली में पहुंचे। जहां पर आरोपी पहले से एक महिला के साथ मौजूद था। उस व्यक्ति ने उन्हें बैग से निकालकर डालर दिखाए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग ले लिया। वहीं आरोपियों ने अपना काले रंग का बैग उन्हें यह कहकर दे दिया कि इसमें डालर हैं। बैग देकर आरोपी व्यक्ति व महिला वहां से चले गए। बैग चेक किया तो उसमें अखबार के टुकड़े तहों में लगे हुए थे। उसके भाई ने तुरंत आरोपी व्यक्ति व महिला का पीछा किया। उन्होंने देखा कि आरोपी व्यक्ति व महिला एक युवक की काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को गली में लगे एक सीसीटीवी में आरोपी व्यक्ति व महिला रुपयों से भरा बैग ले जाते मिले है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना शहर जगाधरी प्रभारी जनक राज का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे अज्ञात लोगों के झांसे में आकर अपने रुपये न गवाएं। जागरूक व सतर्क रहे। ऐसे करने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस को शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed