{"_id":"67b8e0a3f77094fb5302e0db","slug":"hacked-mobile-and-withdrew-rs-25-thousand-from-account-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133494-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 25 हजार
Sat, 22 Feb 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने नक्शा नवीस मॉडल कॉलोनी निवासी शुभम अग्रवाल के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। शुभम का कहना है कि ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर गूगल पे के माध्यम से रुपये निकाले है। ठगी का पता चलने पर उसने शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शुभम अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नक्शा नवीस का कार्य करता है। आठ फरवरी को वह राजस्थान के सालासर बाला जी मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। वहां पर दर्शन कर शाम को वापस आ गया था। घर आने के बाद मोबाइल चेक किया तो उस पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आए थे। संवाद