फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru Nanak Girls College won bronze medal in Yoga, Yamunanagar

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज ने योग में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Girls College won bronze medal in Yoga, Yamunanagar
योग में कांस्य पदक हासिल करनी वाली टीम के साथ मौजूद कॉलेज स्टॉफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की योग टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने टीम की छात्राओं का शुभकामनाएं दीं।
डॉ. गांधी ने कहा कि योग के फायदे से आज सभी ज्ञात है, यही वजह है कि आज योग विदेशों में भी प्रसिद्ध है। सभी लोगों को अपनी व्यस्त जीवन शैली के चलते संतोष पाने के लिए योग करना चाहिए। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है।
विज्ञापन

डॉ. गांधी ने कहा कि आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है। योग जीवन का अभिन्न अंग है। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता व योग टीम के सभी सदस्यों आरजु, तनुश्री, दिव्या, रूबी, कशिश, गुरप्रीत एवं पूजा को बधाई देते हुए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये उनके अथक प्रयासों का फल है। डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि टीम की सदस्य आरजू ने व्यक्तिगत रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया और विश्वविद्यालय के कोचिंग शिविर के लिए चयनित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएनजी की बबली ने जीता स्वर्ण पदक
कॉलेज की कुश्ती की खिलाड़ी बबली ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने इस सफलता के लिए छात्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने खिलाड़ियों को ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed