{"_id":"5dcb142e8ebc3e5b656c2d1a","slug":"gun-point-crime-police-yamuna-nagar-news-knl1148417","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाइवे पर हिमाचल बॉर्डर के नजदीक स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति को बाइस सवार युवकों ने जबरदस्ती रुकवा लिया और गन प्वाइंट पर जंगल में ले गए। बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा और उसके 15500 रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया।
थाना प्रताप नगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लालढांग पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति रणधीर सिंह निवासी पोंटा साहिब को लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। किसी तरह गिरता पड़ता वह पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती बताई। पीड़ित की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पांवटा साहिब निवासी रणसिंह ने बताया कि 11 नवंबर की देर शाम करीब सात बजे वह अपनी एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान लाल ढांग पर उसकी एक्टिवा के आगे एक बाइक अड़ा दी गई। जब तक वह कुछ समझता तब तक बाइक सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने साथ जंगल में ले गए। युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और रुपये व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर कट्टे का बट मारा
- रणधीर सिंह ने बताया कि उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने कट्टे का बट मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग गए। उसने बताया कि बात करने के तरीके से वे स्थानीय लग रहे थे। जो उन्होंने कुछ भी बोलने से पहले ही पीटना शुरू कर दिया था।
- प्रताप नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है। जंगल के रास्ते पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। राहगीरों से भी अपील है कि वे सावधानी बरतें और तुरंत पुलिस को कॉल करें।