{"_id":"6206c6904f368f11f805e2bd","slug":"groundnut-roasting-machine-purchased-for-seven-lakh-71-thousand-rupees-yamuna-nagar-news-knl986921128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख 71 हजार रुपये में खरीदी मूंगफली भूनने की मशीन, नहीं चली तो पति-पत्नी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख 71 हजार रुपये में खरीदी मूंगफली भूनने की मशीन, नहीं चली तो पति-पत्नी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सेक्टर-17 निवासी पंकज को मूंगफली भूनने की मशीन बेचने के नाम पर एक दंपती ने ठगी कर ली। आरोपियों ने सात लाख 71 हजार रुपये लेकर उन्हें पुरानी मशीन दे दी जो लगाने के बाद चली ही नहीं। इसके बाद उसे वापस करने से भी इंकार कर दिया। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी पंकज ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रादौर रोड स्थित खेड़ा मोहल्ला में उसका मल्होत्रा ब्रदर के नाम से बिजनेस है। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उसे मूंगफली भूनने की नई मशीन की जरूरत थी। मशीन खरीदने के लिए उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-छह में स्थित मैसर्स जय श्री श्याम इंडस्ट्रीज के संचालक विवेक पांडेय व उसकी पत्नी सारिका पांडेय से संपर्क किया। दोनों ने उसे बताया कि वह उसे मूंगफली भूनने की मशीन उपलब्ध करवा देंगे। इस पर सात लाख 71 हजार रुपये खर्च आएगा। इतना ही नहीं मशीन को उसकी फैक्ट्री में उसके ही इंजीनियर फिट भी कर देंगे। उसने सौदा तय होने पर 51 हजार रुपये सारिका व विवेक को दे दिए। दोनों ने उसे जल्द ही मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किश्तों में उसने बकाया राशि भी जमा करवा दी। इसके बाद उसकी फैक्ट्री में मशीन पहुंच गई, परंतु विवेक ने मशीन को लगाने के लिए अपने इंजीनियर नहीं भेजे। काफी प्रयास करने के बाद विवेक ने इंजीनियर भेज दिए। इंजीनियरों ने उस मशीन को चलाने का काफी प्रयास किया, परंतु वह नहीं चली। आखिरकार इंजीनियरों ने मशीन को खराब घोषित कर दिया। इस बारे में उसने विवेक से बात की तो वह कहने लगा कि उसने उन्हें नई मशीन दी है। वह चले या नहीं उसकी जिम्मेदारी नहीं है। जांच करने पर पता चला कि विवेक ने नई मशीन के रुपये लेकर उसे पुरानी खराब मशीन उपलब्ध करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।