फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government is suppressing every voice raised against it: Singh

अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज दबा रही सरकार : सिंह

Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government is suppressing every voice raised against it: Singh
कार्यक्रम में उप​स्थित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, नेता व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह यमुनानगर पहुंचे। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए तरीके बताए। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज सरकार दबा रही है।
प्रदेशाध्यक्ष ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस भेजकर जबरन उठाना लोकतंत्र पर प्रहार है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हम सभी को कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है।
विज्ञापन

राहुल गांधी जनता की लड़ाई पूरी तन्मयता से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के अधिकारों की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं और हमें उनके हाथ मजबूत करने हैं। इस दौरान विधायक अकरम खान, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ग्रामीण नरपाल सिंह गुर्जर ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म की जा रही है। सोनम वांगचुक को धरना स्थल से पुलिस द्वारा जबरन उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। वहीं, नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा, नीट पेपर लीक, भष्ट्राचार सहित अन्य मुद्दों पर लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed