{"_id":"682f7942772726b3910123a9","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-shop-house-and-poultry-farm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138163-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकान, घर और मुर्गी फार्म से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकान, घर और मुर्गी फार्म से लाखों का सामान चोरी
Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने दुकान, घर व मुर्गी फार्म को निशाना बनाकर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रटौली निवासी मुनीष कुमार बिरला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही दुकान है। 20 मई को वह दुकान बंद करके किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो दुकान में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर दुकान के गल्ले से 45 हजार रुपये गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
उधर, लेदा रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 मई को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। 20 मई को जब वह वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से इनवर्टर, बैंटरा, एलईडी, जूस मशीन, चांदी का कड़ा व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
वहीं मंगलौर निवासी जसपाल ने बताया कि उसका गांव में ही मुर्गी फार्म है। वह शाम को मुर्गी फार्म से काम खत्म करके घर आ गया था। सुबह जब वह फार्म पर पहुंचा तो वहां से 18 बैग फीड के गायब मिले। इसके साथ ही चोरों ने फार्म से इनवर्टर व बैंटरा भी चोरी कर लिया। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।