फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods stolen from shop, warehouse and house from different places

अलग-अलग जहग से दुकान, गोदाम व घर से सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from shop, warehouse and house from different places
मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दुकान, गोदाम व घर को निशाना बनाकर वहां से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी सुनील यादव ने बताया कि उसकी भांजी अन्नया का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसे देखने के लिए वो और उसकी मां मालती देवी दो जनवरी को भांजी को देखने के लिए अस्पताल गए थे। सोमवार को वह अपने घर आया। गेट पर लगा ताला खोल कर जब वह घर के अंदर गया तो उसने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। एक जोड़ी सोने की बालियां, पैरो की चांदी की पाजेब, एक मोबाइल व दो हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी मनीष गुप्ता ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी के नजदीक ही दुकान है। रोज की तरह देर शाम वह दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर गया तो उसने देखा कि उसकी दुकान व उसके साथ वाले गोदाम के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर वहां से दो लेपटॉप, एक इनवर्टर व एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed