{"_id":"68c313f492e8208fbd0f08c6","slug":"goods-kept-on-the-road-were-confiscated-challans-were-issued-to-four-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143667-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क पर रखा सामान किया जब्त, चार के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क पर रखा सामान किया जब्त, चार के काटे चालान
Thu, 11 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटवाते विशेष अधिकारी अनिल कुमार यादव। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर विशेष अधिकारी (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, एसआई सचिन कांबोज की टीम ने अंबाला रोड पर जगाधरी बस स्टैंड से लेकर रक्षक विहार नाके तक अतिक्रमण हटाया।
नगर निगम की टीम ने पहले जगाधरी बस स्टैंड के अंदर सफाई व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस स्टैंड में गंदगी फैली मिली। इस पर संबंधित ठेकेदार का चालान किया गया। इसके बाद अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। जिस भी दुकानदार को सामान सड़क पर मिला। उसे उठाकर नगर निगम के वाहन में डालकर जब्त किया गया।
निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, स्टॉल व अन्य सामान भी उठाकर जब्त किया। अभियान के दौरान चार दुकानदारों के पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर चालान किए गए। जिस दुकान के बाहर कचरा मिला, उसे साफ कराया गया। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को दीवार के साथ सटाकर लगवाया गया।
विज्ञापन
अनिल यादव ने सभी दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने, खुले में कचरा न डालने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। जिस दुकानदार का सामान दुकान के बाहर सड़क पर मिला, उसे उठवाकर अंदर रखवाया गया। निगम अधिकारियों ने सभी दुकानों में डस्टबिन भी जांचे। जिस दुकान में डस्टबिन नहीं मिला, उन्हें कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए।