फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gm railway did inspection

उत्तर रेलवे के जीएम ने रेलवे वर्कशॉप का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
gm railway did inspection
कैरिज एवं वैगन वर्कशाप की कालका वर्कशॉप का निरीक्षण करते जीएम टीपी सिंह। - फोटो : Yamuna Nagar
रेलवे वर्कशॉप का शनिवार को उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह ने निरीक्षण किया। जीएम कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप जगाधरी के अधीनस्थ कालका वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ नई दिल्ली, अंबाला व जगाधरी के अधिकारी रेल मोटरकार से कालका वर्कशॉप गए। कालका वर्कशॉप में उन्होंने नैरोगेज का हाईस्पीड में कनवर्ट करने की विधि का निरीक्षण किया। वहीं वर्कशॉप द्वारा अपग्रेड किए गए 115 कोचों की सराहना की। वहीं उन्होंने वर्कशॉप में ही बनने वाले कलपुर्जों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ छुटपुट कमियां नजर आईं। जिन्हें उन्होंने दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जीएम टीपी सिंह ने वर्कशॉप में ही बनाई गई एक लिफ्ट जांची। लिफ्ट से जीएम वर्कशाप के बेसमेंट से ऊपर पहुंचे। उन्होंने एक कायोस्क का शुभारंभ किया। जिसमें रेल कर्मचारी अपना सर्विस डाटा कभी भी देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।इसमें कर्मचारी अपनी सर्विस की सिनियोरिटी, सैलरी, सर्विस रिकार्ड जैसी सभी जानकारीप्राप्त कर सकता है। कायोस्क को रेल कर्मचारी द्वारा ही बनाया गया है जिसकी उन्होंने सराहना की। जीएम ने वर्कशाप द्वारा पीसीएमई अरुण अरोड़ा, सीडब्लूई आरके सेंगर व सीडब्लूएम सुधांशु पंवार की निगरानी में किए जाने वाले कार्यों को सहारा। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के लिए पुरस्कारकी घोषणा भी की। इसी बीच तीनों यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया औरउनके सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखी। जिसका जीएम ने जल्द सुधार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed