{"_id":"611c0f9c8ebc3e433274ca9b","slug":"give-rights-and-duties-to-girls-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl802226176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को अधिकार और कर्तव्य बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को अधिकार और कर्तव्य बताए
विज्ञापन
सेमिनार में लड़कियों को जागरूक करते वक्ता। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शांति फाउंडेशन के सौजन्य से मंडोली के सरकारी स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नवीं से बारहवीं कक्षा तक की लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लड़कियों को उनके अधिकारों व कर्तव्य बताए गए। साथ ही किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के निवारण की जानकारी दी गई।
शांति फाउंडेशन के सचिव संयम जैन ने लड़कियों को प्रेरित करते हुए उनको अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। प्रिया अरोड़ा ने किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं पर लड़कियों से खुल कर चर्चा की और किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के निवारण के उपाय बताए। उन्होंने लड़कियों को जागरूक करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। टीम ने सभी बच्चों में मास्क वितरित किए।
शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि शांति फाउंडेशन की टीम जिले के विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं को जागरूक करके एक सराहनीय कार्य कर रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हुकम सिंह ने शांति फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रिया अरोड़ा व उनकी पूरी टीम की ओर से जिले के स्कूलों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। इस मौके पर करण, देव, बबली, मेहुल, दीपा शर्मा, आशा इत्यादि ने भी विचार रखे।