फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls showed talent in competitions, Yamunanagar

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girls showed talent in competitions, Yamunanagar
प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में पोषण माह के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और व्यंजन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर छात्राओें ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि पोषण माह मनाने का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पोषक भोजन का संदेश पहुंचना है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मनीषा मोर ने कहा कि अधिकतर महिलाओं व बच्चों में रक्त की कमी पाई जाती है। रक्त की कमी से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को संतरा, आंवला, मौसमी सहित अन्य फलों का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन भोजन में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

एनएसएस संयोजिका डॉ. सुमन ने कहा कि युवा देश की नींव हैं। युवा नशे के शिकंजे में फंसता जा रहा है जो कि देश के लिए अति घातक है। युवाओं को जागृत होने की आवश्यकता है, ताकि वे नशे से दूर होकर शरीर को स्वस्थ बनाएं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग और व्यायाम करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत व स्थिर होगा। इस दौरान डॉ. मनीषा मोर, डॉ. नीलम, आरती अरोड़ा, अमित कपूर सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये छात्राएं बनीं विजेता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की नैंसी गिल ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की रजनी ने दूसरा स्थान और बीकॉम द्वितीय वर्ष की आरती ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन में बीए तृतीय वर्ष की सिमरन ने पहला स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की रजनी ने दूसरा स्थान और बीए द्वितीय वर्ष की कविता ने तीसरा स्थान पाया। व्यंजन प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की स्मृति ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की आरती ने दूसरा व बीकॉम द्वितीय वर्ष की गगनदीप ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed