फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls shine in CBSE 12th results

Yamuna Nagar News: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में बेटियों ने लहराया परचम

Thu, 14 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Girls shine in CBSE 12th results
प्रज्ञा खंटवाल।
यमुनानगर। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। आर्ट्स से लेकर कॉमर्स और मेडिकल व नॉन मेडिकल संकाय तक छात्राओं ने 96 से 98 फीसदी तक अंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। वहीं छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर जिले की उपलब्धियों में अपना योगदान दिया। सफलता पाने वाले विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई, समय का प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी को अपनी कामयाबी का मूल मंत्र बताया। संवाद
विज्ञापन

साइकोलॉजी में 100 अंक लेकर चमकी प्रज्ञा

सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रज्ञा ने आर्ट्स संकाय में 493 अंक हासिल कर 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। शुगर मिल कॉलोनी निवासी प्रज्ञा इस्जेक कंपनी में इंजीनियर हेमंत कुमार की बेटी हैं। प्रज्ञा ने साइकोलॉजी में 100 अंक हासिल किए। प्रज्ञा ने बताया कि वह स्कूल और ट्यूशन के अलावा घर पर रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान मोबाइल का सीमित उपयोग किया और समय का पूरा ध्यान रखा। प्रज्ञा का सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी ऑनर्स कर आगे इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 10 घंटे पढ़ाई कर सानवी ने पाया मुकाम

सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सानवी मलिक ने कॉमर्स संकाय में 98.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मॉडल कॉलोनी निवासी सानवी बिजनेसमैन नीरज मलिक की बेटी हैं। सानवी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की और पूरा शेड्यूल बनाकर तैयारी की। ट्यूशन और सेल्फ स्टडी दोनों पर बराबर ध्यान दिया। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई पर फोकस किया। सानवी अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीबीए करना चाहती हैं और भविष्य में कॉरपोरेट क्षेत्र में पहचान बनाना चाहती हैं। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
अभिलक्ष आईटीआई में पढ़ने देख रहे सपना

सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के छात्र अभिलक्ष ने साइंस संकाय के नॉन मेडिकल में 97 फीसदी अंक हासिल किए। सेक्टर-17 निवासी अभिलक्ष बैंक कर्मचारी विकास के बेटे हैं। अभिलक्ष ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई को अपनी सफलता का आधार बनाया। वह रोजाना करीब चार घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। अभिलक्ष का सपना आईआईटी में दाखिला लेकर रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। इसके लिए अब वह जेईई मेन की तैयारी में जुट गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वास्थ्य क्षेत्र में जाना चाहती हैं जसकीरत

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा जसकीरत ने मेडिकल संकाय में 482 अंक लेकर 96.4 फीसदी अंक हासिल किए। जसकीरत ने बताया कि वह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वह विदेश से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करना है। जसकीरत ने बताया कि नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग से उन्हें यह सफलता मिली। बलाचौर गांव निवासी जसकीरत के पिता गुरप्रीत सिंह अमेरिका में रहते हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद घर और स्कूल में खुशी का माहौल रहा।

प्रज्ञा खंटवाल।

प्रज्ञा खंटवाल।

प्रज्ञा खंटवाल।

प्रज्ञा खंटवाल।

प्रज्ञा खंटवाल।

प्रज्ञा खंटवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed