यमुनानगर। राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। जगाधरी की माही ने एकल नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में सिया, सानिया, रितिका, पल्लवी, मुस्कान, वंशिका, आंचल, तानिया ,वंशिका ,चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में लक्ष्य और हेमलता ने भी सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त छठी ए के अंकुश ने पोस्टर मेकिंग में तथा छठी बी की जसप्रीत ने स्केचिंग में सांत्वना पुरस्कार भी प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने प्रतिभागियों की सराहना की। संवाद