फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   girle fell from bus gate

रोडवेज बस से नीचे उतरते समय छात्राएं गेट से गिरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
girle fell from bus gate
छछरौली बस स्टैंड पर हंगामा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : Yamuna Nagar
बस स्टैंड पर बस से नीचे उतरते समय छात्राएं खिड़की से नीचे गिर गई। जिसको लेकर गुस्साए छात्र छात्राओं ने बस स्टैंड में विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को थाने ले गई वहां पर बस चालक द्वारा गलती स्वीकार कर माफी मांगने पर छात्र शांत हुए और मामला रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

वंदना पायल अंजना ऋषि राखी ज्योति सोनम अंजू सुमन स्वाति प्रीति प्रियंका मीना दर्शनी ने बताया कि वह गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली की छात्राएं हैं। सुबह के समय खिजराबाद से यमुनानगर जा रही रोडवेज की बस में चुहडपुर बस स्टैंड से बस में चढ़ी थी। वह जैसे ही छछरौली बस स्टैंड पर उतरने लगी तो बस चालक ने जल्दबाजी में लापरवाही बरतते हुए बस को सवारी उतरने से पहले ही चला दिया। जिसकी वजह से खिड़की पर खड़ी चार छात्राएं नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि किसी भी छात्राओं को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

रूट पर बसों की भी कमी
छात्र विक्रम सुनील दीपक रोहित राजू पूजा सोनम आरती पायल ने बताया कि खिजराबाद से यमुनानगर रूट पर बसों की बहुत भारी कमी है। बसों की कमी के चलते बच्चों को बसों की खिड़कियों पर लटक कर सफर करना पड़ता है। जिसकी वजह से सफर के दौरान जान जोखिम में पड़ी रहती है। छात्रों ने बताया कि बसों की कमी को लेकर वह कई बार जीएम रोडवेज को बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रार्थना पत्र भी लिख चुके हैं। उसके बावजूद भी रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ रही है। छात्रों का कहना है कि अगर विभाग द्वारा एक बस सुबह 9:00 बजे खिजराबाद से शुरू कर दी जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। उनका कहना है कि सुबह 9:00 बजे लगभग सभी छात्र-छात्राओं का स्कूल कॉलेज जाने का समय होता है और उस समय खिजराबाद से कोई भी बस यमुनानगर के लिए नहीं है। स्कूल कालेज जाने वाले बच्चे पोंटा साहिब से आने वाली बसों में स्कूल कॉलेज जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो गई थी एक छात्रा की मौत
बस के टायर के नीचे आने से छात्रा की हो चुकी है मौत कोट निवासी मनप्रीत जोकि गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली की छात्रा थी। करीब 2 महीने पहले वह चलती बस से नीचे गिर गई थी उसके ऊपर से बस का टायर निकल गया था। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसको उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा की मौत के मामले में अगले दिन सलेमपुर गांव के पास छात्र-छात्राओं ने जाम भी लगाया था। छात्रों ने मांग की थी कि रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

वर्जन
सुबह की घटना के बारे में जानकारी नहीं है। यदि प्रकार की कोई घटना घटी हो तो चैक करवाया जाएगा। लेकिन उस रूट पर बसों की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों को संस्थानों में आने के लिए कोई दिक्कत न होने पहले से रूट बढ़ाए हुए हैं।
-लेखराज, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed