{"_id":"61a70fbf58295f5d422bde75","slug":"girl-students-showed-their-talent-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl912964144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिखाया अपना टैलेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिखाया अपना टैलेंट
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टॉफ व छात्राएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आहड़वाला के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट शो का समापन मंगलवार हो गया। दूसरे दिन टैलेंट शो में कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और मोनो एक्टिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रिंसिपल डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि महाविद्यालय कि गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। विद्यार्थी स्वयं आगे आकर हर गतिविधि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। किसी भी गतिविधि में जीत से अधिक प्रतिभागिता का हिस्सा होना बहुत आवश्यक है, जिससे हमारे आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होती है। डॉ. रमेश धारीवाल ने कविता के माध्यम से सभी विद्यार्थियों में जोश भरा।
डॉ. धारीवाल ने संघर्षमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें सदा अपने जीवन में संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। डॉ. रमेश कुमार, प्रो. आरती अरोड़ा, प्रो. करण, प्रो. अनीता, प्रो. अमित कुमार, प्रो. नीलम ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच का संचालन डॉ मनीषा मोर, डॉ ममता मग्गो और प्रो मीनाक्षी ने किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर अमरपाल ,प्रो अमित कपूर, प्रो निशा, डॉ. अजय रतन, डॉ. सतनाम सहित महाविद्यालय के सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस तरह से रहे परिणाम
वहीं कविता पाठ में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की परीक्षित, द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की दीपाली और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की आरती रही। भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की लिविश ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की परीक्षित ने दूसरा व बीकॉम तृतीय वर्ष की ईशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष के रोहित कुमार ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की रेनू ने दूसरा व बीए प्रथम वर्ष की सुगंधा ने तीसरा स्थान, गायन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि ने पहला, बीसीए द्वितीय वर्ष के वरुण ने दूसरा व बीए तृतीय वर्ष की प्रतिभा ने तीसरा स्थान, मोनो एक्टिंग में बीकॉम तृतीय वर्ष की सिमरन ने पहला, बीकॉम तृतीय वर्ष के रोहित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।