फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl raped

चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में एक ईंट भट्ठे पर एक युवक ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मेडिकल में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।

क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार की रात को वह अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकली थी। तभी उनकी ईंट भट्ठे पर रहने वाला युवक वहां आ गया। आरोप है कि युवक उसे चाकू दिखाकर जबरन अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


 किसी तहत वह घर वापस पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन लड़की को रादौर थाना लेकर पहुंचे। रादौर पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया। मेडिकल में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed