फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Getting the power to approve works worth crores will bring intensity in development: Chauhan

करोड़ों के कार्यों को स्वीकृति देने की शक्ति मिलने से विकास में आएगी तीव्रता : चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Getting the power to approve works worth crores will bring intensity in development: Chauhan
यमुनानगर। प्रदेश के सभी मेयरों को शहर में दस करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की स्वीकृति देने की शक्ति प्रदान करने पर मेयर मदन चौहान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह शक्ति मिलने से शहर के विकास में तीव्रता आएगी। पहले केवल ढाई करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों को ही स्वीकृति देने की शक्ति मेयर के पास थी। इसे चार गुणा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मेयर को जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित ग्रुप सी और डी के लापरवाह और भ्रष्ट कर्मचारियों को निलंबित करने की पावर भी दी गई है। ये शक्तियां मिलने से नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में तेजी आएगी। पहले दस करोड़ रुपये तक के कार्यों की अप्रूवल लेने में समय लग जाता था, लेकिन इस कार्य में देरी नहीं लगेगी। जनहित में होने वाले कार्यों की जल्द ही अनुमति मिलेगी और जल्द ही उस विकास कार्य को कराया जाएगा। निलंबित करने की पावर मिलने से लापरवाह कर्मचारी सतर्कता से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय वित्त आयोग तथा राज्य वित्त आयोग की तरफ से नगर निगमों को तीसरी तिमाही का 600 से 700 करोड़ रुपये आवंटित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी मेयर को अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का अनुमान तैयार करने को कहा है। जल्द ही नगर निगम में होने वाले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सूची सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed