फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Geeta's classes will provide the right direction: Pitambar

गीता की कक्षाओं से मिलेगी सही दिशा : पीतांबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Geeta's classes will provide the right direction: Pitambar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में इस्कॉन यमुनानगर और राउंड टेबल इंडिया यमुनानगर टेबल-343 ने मिलकर उत्कर्ष 2024 कार्यक्रम करवाया। इस्कॉन यमुनानगर के मुख्य रूप महाप्रबंधक पीतांबर कृष्ण ने गीता की कक्षाओं से लोगों को सही दिशा मिलेगी।
इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला व व्रज वधू की भजन टीम ने कार्यक्रम में शाानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राउंड टेबल इंडिया के फंडरेजिंग ने अपना योगदान दिया। इस्कॉन यमुनानगर की तरफ से मुख्य रूप महाप्रबंधक पीतांबर कृष्ण, को-जनरल मैनेजर गोकुलेंद्र कन्हाई, फूड फॉर लाइफ निदेशक आनंद निधि, आजीवन सदस्य निदेशक अभिषेक कृष्ण, कुमार स्टील से गौरव गर्ग व रमा मोहिनी माता पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पीतांबर कृष्ण ने बताया कि इस्कॉन प्रत्येक रविवार व सोमवार शाम सात से नौ बजे तक गीता की कक्षा लगाता है। यह कक्षाएं समाज को सही मार्गदर्शन देने का कार्य करती हैं और जीवन के मूल्य सिखाती हैं। इसके साथ ही हर रविवार शाम पांच से छह बजे बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम बच्चों को सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों के लिए फूड फॉर के तहत प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। राउंड टेबल इंडिया प्रमुख सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि उनकी संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों में कक्षाएं लगाती है। अब तक कुल 14 कक्षाएं स्थापित की जा चुकी हैं। जिनमें से दो गांव के सरकारी स्कूल में, चार धनौरा गांव के सरकारी स्कूल और चार बिलासपुर के संस्कृती मॉडर्न स्कूल में बनाई गई हैं।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के ताथियाना गांव के सरकारी स्कूल में चार और कक्षाएं बनाई जा रही हैं, जो अक्टूबर में तैयार हो जाएंगी। इसके साथ ही पांसरा गांव में चार कक्षाओं के निर्माण का प्रोजेक्ट जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम की अग्रसेन कॉलेज के प्रबंधन सुशील गुप्ता, प्रवीण गोयल, अश्विनी गोयल, पवन गर्ग, प्राचार्या डॉ. करुणा की अध्यक्षता की। इस दौरान मेहुल गोयल, वैभव गर्ग, आदित्य गढ़, अंशुल गोयल, शिवम सलूजा, दीपक मित्तल, मोक्ष जिंदल, निकुंज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed