{"_id":"618ad292453779080d484187","slug":"gangster-kala-jathedi-on-remand-for-two-days-in-businessman-raghunath-murder-case-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl89084415","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी रघुनाथ हत्याकांड में काला जठेड़ी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी रघुनाथ हत्याकांड में काला जठेड़ी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
गैंगस्टर काला जठेड़ी को पुलिस वैन से उतारते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के बहुचर्चित रघुनाथ हत्याकांड में मंगलवार को एसटीएफ ने पांच राज्यों के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अदालत में पेश किया। गैंगस्टर काला जठेड़ी पर आरोप है कि उसने कारोबारी रघुनाथ की हत्या के लिए शार्प शूटर भेजे थे। स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे दिल्ली तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा।
रिमांड के दौरान पुलिस गैंगस्टर काला जठेड़ी से रघु हत्याकांड के शार्प शूटरों व गैंगस्टर काला राणा के बारे में पूछताछ करेंगी। काला जठेड़ी की पेशी के दौरान अदालत में भारी भरकम हजूम इकट्ठा हो गया। वहीं, पूरा अदालत परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के लिहाज से सीआईए व सेक्टर 17 थाना पुलिस अदालत परिसर में तैनात रही। रघुनाथ हत्याकांड में सीआईए वन पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंगस्टर काला जठेड़ी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश में हत्या व फिरौती के लगभग 40 मामले दर्ज है।
कारोबारी कृष्णा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघुनाथ प्रजापति की हत्या रंगदारी न देने पर कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी व काला राणा ने करवाई थी। यह खुलासा बीती चार जुलाई को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लिए पानीपत के गोहाना निवासी सुमित ने किया था। तब सुमित ने खुलासा किया था कि उसने काला राणा व काला जठेड़ी के कहने पर अपने साथी मन्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
हत्या से पहले काला राणा से व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल की गई थी। इसके बाद जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित अमर मार्केट के गणपति विजन शोरूम में घुसकर कारोबारी रघुनाथ पर गोलियां दागी थी। सीआईए वन की जांच में सामने आया था कि दो दिन तक दोनों बदमाश रघुनाथ की रेकी करते रहे। यहां उन्हें कांसापुर निवासी भूपेंद्र उर्फ भूप्पी राणा के कहने पर फतेहपुर निवासी मनीष व रौनक व पातालपुरी निवासी अरुण ने पनाह दी थी। मामले में इन तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इनके अलावा बदमाश काला राणा के भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी राजन जाट उर्फ अनिल को भी तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। हत्याकांड में गैंगस्टर काला राणा व काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ का गठन किया गया था। हाल ही में काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। अब एसटीएफ काला जठेड़ी को रघु हत्याकांड में तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
एसटीएफ इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि बदमाश काला जठेड़ी को कारोबारी रघुनाथ की हत्या कराने के आरोप में कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से उसका तीन दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान बदमाश काला राणा व यमुनानगर में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
खनन में हिस्सेदारी को लेकर आया था काला जठेड़ी का नाम
रघुनाथ हत्याकांड में पुलिस को अब काला राणा की तलाश है। रिमांड के दौरान पुलिस काटा जठेड़ी से काला राणा के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी पूछताछ की जाएगी कि काला राणा कहां पर है। काला जठेड़ी का यमुनानगर में किस किस वारदात में हाथ है। खनन जोन में माइनिंग में हिस्सेदारी को लेकर भी काला जठेड़ी का नाम सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस काला जठेड़ी से पूछताछ करेगी।
शोरूम में घुसकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
कृष्णा कॉलोनी निवासी रघुनाथ उर्फ रघु 28 अगस्त 2020 की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अमर मार्केट के पास अपने श्री गणपति विजन शोरूम पर थे। वहां पर दो बदमाश आए औरताबड़तोड़ गोलियां मारकर फरार हो गए थे। इससे रघु की मौत हो गई थी। तब उनकी पत्नी पुष्पलता ने बताया था कि उनके पति से रंगदारी मांगी जा रही थी। 3-4 माह से ऐसा हो रहा था। उनके पति ने पुलिस को इस बारे में बताया भी था। को रघु को गोलियां मारने के लिए बदमाश उनके घर पर भी आए थे। तब बदमाशों ने खुद को पुलिस से बताया था। कुछ देर बाद वे ही बदमाश शोरूम पर गए और वहां पर रघु की हत्या कर दी थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रघु के शोरूम के सेल्समैन गुलशन की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।