फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gandasi killed for protesting against driving a scooty at high speed

Yamuna Nagar News: तेज गति से स्कूटी चलाने के विरोध पर गंडासी मारी

Tue, 11 Apr 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gandasi killed for protesting against driving a scooty at high speed
गली में तेज रफ्तार स्कूटी चलाने से मना करने पर युवक ने गंडासी से हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिया। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की जोगिंद्र नगर कॉलोनी की है। पुलिस ने गंजा नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर निवासी रतन सिंह ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय कॉलोनी का ही गंजा अपनी स्कूटी पर तेज गति से चलाते हुए गली में आया। उस समय कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। उसने आरोपी गंजा को रोककर समझाया कि गली में बच्चे खेल रहे हैं। इतनी तेज गति से स्कूटी न चलाए। किसी बच्चे को टक्कर लगने से चोट लग सकती है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी ने उससे गाली गलौज की। गालियां देते हुए आरोपी अपने घर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी गंजा अपने घर से गंडासी लेकर मौके पर पहुंचा। आरोपी ने आते ही गंडासी से उस पर हमला कर दिया। टांग पर गंडासी लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की मां भी मौके पर आ गई। उसकी मां उसे खींचकर अपने साथ ले गई। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गया। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी गंजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मशरूफ का कहना है कि आरोपी गंजा पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed