{"_id":"6952cfb207da573d0b003a1a","slug":"future-and-hindu-cricket-academy-won-their-matches-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149012-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फ्यूचर और हिंदू क्रिकेट अकादमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फ्यूचर और हिंदू क्रिकेट अकादमी ने जीते मैच
Tue, 30 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। खेल स्टेडियम में अंडर 15 टी-टवंटी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक मैच मुलाना की फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी तथा मेजबान हिंदू क्रिकेट अकादमी ने जीते हैं।
फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी ने पहले मैच में हिंदू क्रिकेट अकादमी को हराया। दूसरे मैच में हिंदू क्रिकेट अकादमी ने प्रतापनगर की सनराइज क्रिकेट अकादमी को पराजित किया। 15 जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ शुभारंभ नगरपालिका की अध्यक्ष शालिनी शर्मा व समाजसेवी मोनू शर्म ने किया। आयोजक केतन ने बताया की इस प्रतियोगिता में जिले व प्रदेश के बाहर की भी कुल 12 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी व जीतने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
पार्षद जगदीश ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि वे अपने भविष्य को संवारने में सफल हो व विभिन्न सामाजिक बुराइयों जैसे नशा तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों से दूर रहें। शालिनी शर्मा ने भी बच्चों से खेल के मैदान में खूब मेहनत करने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कंवलजीत सैनी, बलविन्द्र, शशि, मनजीत, अशोक व चेतन भी मौजूद रहे।