{"_id":"6ab4286bb8bfe66a8c0b7c3a","slug":"free-medicines-distributed-to-480-patients-at-ayush-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163420-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष शिविर में 480 मरीजों को बांटीं नि:शुल्क दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष शिविर में 480 मरीजों को बांटीं नि:शुल्क दवाइयां
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में जांच करवाने के लिए पंजीकरण करवाते लोग। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से बूड़िया की सिंघल धर्मशाला में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सकों ने 480 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। वहीं, आयुष चिकित्सा से संबंधित प्रदर्शनी, संगोष्ठी और व्याख्यान करवाए गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने पौधा भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया।
राजेश सपरा ने कहा कि आयुर्वेद देश की प्राचीन धरोहर है। यह केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला भी है। स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. नेहा गुप्त, डॉ. सोनिया धीमान, डॉ. कुसुम और डॉ. मीनू ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडल के महामंत्री गौरव भाटिया और महिंद्र कुमार सिंघल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, योग विशेषज्ञ व सहायक मौजूद रहे।
-- -- -- -- -