{"_id":"5da8b9818ebc3e01346cde01","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl88531114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद करने के बहाने युवकों ने महिला के एटीएम से निकाल लिए 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद करने के बहाने युवकों ने महिला के एटीएम से निकाल लिए 11 हजार
जानकारी देती ठगी की शिकार महिला।
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
कस्बा के छोटा बस स्टैंड स्थित एटीएम से महिला के खाते से दस हजार रुपये निकाल बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बहादुरपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि कुछ दिन छोटा बस स्टैंड के समीप बैंक से 40 हजार रुपये का लोन लिया था। बैंक से उसने 25 हजार रुपये निकलवा लिए थे। बाकी पैसे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाकि बचे रुपये निकलवाने के लिए सैंट्रल बैंक के एटीएम पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि पहले कभी एटीएम का प्रयोग नहीं किया था। पहली बार एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम के बहर खड़े दो युवकों से कहा कि उसे एटीएम चलाना नहीं आता आप पैसे निकालने में मदद कर दे। दोनों युवकों ने महिला से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में तीन चार बार डाला और पासवर्ड पूछ कर बोल दिया कि आपके खाते में पैसे नहीं है। महिला तुरंत बैंक पहुंच कर कर्मचारियों से खाते में पैसे नहीं होने का कारण पूछा। बैंक कर्मचारियों ने महिला का खाता चैक करने के बाद बताया कि कुछ समय पहले 11 बजकर 56 मिनट पर खाते से 11 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला ने तुरंत सैंट्रल बैंक में कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चैक करने को कहा। जिसमें दो लड़के महिला से एटीएम का प्रयोग कर पैसे निकालते दिखाई दिए। पीड़िता ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मनसा राम ने बताया कि महिला की शिकायत पर कारवाई करतते हुए बैंक में फुटेज चैक की। फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करवाने व मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।