फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

फेसबुक पर दोस्ती युवक को पड़ी भारी, 72500 गवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
fraud
यमुनानगर। फेसबुक दोस्तों ने युवक को दगा देकर उससे 72500 रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पीड़ित युवक को कंप्यूटर सेंटर खुलवाने का झांसा दिया था। युवक को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास होने के बाद उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा कॉलोनी निवासी कुलदीप कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक पर ऋषि चौधरी व अनुपम दास के साथ दोस्ती हो गई थी। दोस्ती होने पर उनके बीच में बातचीत होने लगी। आरोपियों ने उसे बताया कि वह कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। वह उसे भी कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवा देंगे। जिससे वह बच्चों को कंप्यूटर कोर्स व ब्यूटी पार्लर कोर्स करवा सकता है और अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकता है। वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उसे फ्रेंचाइजी खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर 72500 रुपये मांगे। उसने 20 मार्च 2019 को आरोपियों को उक्त पैसे दे दिए मगर इसके बाद आरोपियों ने उसे कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाई। जब उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed