फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

लोन चुकता किए बिना बेच दिया घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
fraud
शहर की अशोका कालोनी में दंपती ने बिना बैंक का लोन चुकता किए घर को अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब व्यक्ति उस घर को तोड़कर नया घर बनाने लगा तो उसे मकान पर दंपत्ति द्वारा लिए गए लोन की जानकारी मिली। व्यक्ति ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अशोका कॉलोनी निवासी सुशील अग्रवाल ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2015 में आरके पुरम जोडियो निवासी अनिल कुमार व उसकी पत्नी रणकौर से मकान खरीदा था। जब उन्होंने मकान खरीदा तो अनिल कुमार ने उसे बताया कि मकान की असली रजिस्ट्री गुम हो गई जो कि उसकी पत्नी के नाम थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई हुई है। आरोपियों ने मकान खरीदते समय उन्हें रजिस्ट्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर करके उन्हें थमा दिए। इसके बाद जब वह उस जगह पर नया मकान बनाने के लिए उस मकान को तोडऩे लगे तो आंध्रा बैंक से दो कर्मचारी वहां आए। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी अनिल व उसकी पत्नी रणकौर ने उस मकान पर लोन लिया हुआ है। बैंक कर्मचारियों की बात सुनकर वे हैरान रह गए। उसने इस बारे आरोपियों से बात की मगर उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। आरोपियों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल और बैंक का लोन भरने से मना कर दिया। उसने घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed