{"_id":"5ddec64a8ebc3e54b0514064","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl131978155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर दो ठगों ने महिला से ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर दो ठगों ने महिला से ठगे 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दो लोगों पर नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
साढौरा स्थित नौ गजा पीर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस कारण उसने नौकरी करने का फैसला लिया। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव पानीवाला निवासी श्याम लाल व टोडरपुर निवासी अमन कुमार के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी काफी जान पहचान है। वह उसे नौकरी दिलवा देंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गई। आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। उसने गत 27 अगस्त को आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसे जल्द ही नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। काफी दिन गुजरने के बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं दिलाई। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात की तो वह उसे बातों में उलझाते रहे। एक दिन जब वह नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों से बातचीत करने गई तो आरोपियों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई किरन बलाल का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच पूरी होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।