फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

कनाडा में अच्छा रोजगार दिलाने के नाम पर गुरुद्वारे के ग्रंथी से ठगे 13 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
fraud
कनाडा में अच्छा रोजगार दिलाने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पुराना हमीदा के गुरुद्वारा के ग्रंथी कश्मीर सिंह से 13 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस लौटाए। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर ट्रेवल एजेंट समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी कश्मीर सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हमीदा में गढ़ी रोड़ स्थित सिंह साहिब गुरुद्वारा में ग्रंथी है। वर्ष 2015 में वह पढ़ लिखने के बाद विदेश में जाकर रोजगार करना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी ट्रेवल एजेंट जगदीश राय से हो गई। जगदीश राय ने अपनी पत्नी सत्या देवी व बेटे विशाल से मिलवाया। उन्होंने उसे कनाडा में भेजकर अच्छा रोजगार दिलवाने व वहां की पीआर दिलवाने का आश्वासन दिया और 15 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गया। उस समय उसने 21 दिसंबर 2015 को 13 लाख रुपये दे दिए और शेष दो लाख रुपये कनाडा में रोजगार दिलवाए जाने के बाद देने का वादा कर लिया। आरोप है कि वादे के मुताबिक आरोपियों ने कई महीने तक उसे कनाडा नहीं भेजा। उसने बार-बार आरोपियों के पास जाकर व पंचायत आदि करके विरोध जताया। मगर आरोपियों ने न तो उसके पैसे वापस दिए और ना ही उसे कनाडा मेें रोजगार दिलवाया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस दौरान उसे दोबारा उनसे पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने कश्मीर सिंह की शिकायत पर आरोपी जगदीश राय, उसकी पत्नी सत्या देवी व बेटे विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र मसीह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed