{"_id":"5dd196968ebc3e54b639b323","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl12038492","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे पांच लाख
विज्ञापन
हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों ने युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने रूपये मिलने के बाद ज्वाइनिंग लैटर देने की बात कही। लेकिन रुपये मिल जाने के बाद युवक से संपर्क ही तोड़ लिया। किसी तरह युवक ने दोनों से संपर्क किया और उसके रुपये लौटाने को कहा। जिस पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुलदीप नगर निवासी सतीश कुमार ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसे हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी संदीप राणा व रामपुरा स्थित ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत नितिश कुमार मिले। दोनों ने उसे बताया कि हाईकोर्ट में वैकेंसी है और उनकी काफी जान पहचान है। वह उसे हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पर लगवा देंगे। इस दौरान उन्होंने काफी रुपये खर्च आने की बात कही। वह दोनों की बातों में आ गया। उसने चार अप्रैल को संदीप व नितिश को पांच लाख रुपये दे दिए। दोनों ने उसे जल्द ही नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी जब वह नौकरी पर नहीं लगा तो उसने इस बारे उसने दोनों से बात की। लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। इसके बाद जब उसने दोनों से रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफतार कर लिया जाएगा।