फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
fraud
बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुरुक्षेत्र के बोडला निवासी धर्मेंद्र सिंह से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। धर्मेंद्र सिंह ने पूर्व स्पीकर एवं मौजूदा कैबिनेट मंत्री कंवरपाल की गार्द में रह चुके गनमैन पुलिसकर्मी निर्मल सिंह व उनकी पत्नी पूनम पर आरोप लगाया है। आरोप है कि दो साल पहले आरोपी पुलिस कर्मी व उसकी पत्नी से मुलाकात हुई। तब उन्होंने उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। लेकिन पैसे लेने के बाद जब बेटे को नौकरी नहीं मिली। विरोध करने पर आरोपी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मामले की जांच जब डीएसपी हेडक्वार्टर ने की तो निर्मल सिंह पर लगे आरोप सही नहीं मिले, लेकिन उनकी पत्नी ने पीड़ितों से जरूर पैसे लिए। इसके आधार पर ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव बोडला निवासी धर्मेंद्र सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव मैहलावाली निवासी पंडित यशपाल शर्मा व उनके बेटे अमित कुमार के पास आना जाना है। वह दोनों झाड़ फूंक का काम करते हैं। उनके पास ही पूर्व स्पीकर कंवरपाल की गार्द में रह चुके पुलिस कर्मी निर्मल सिंह की पत्नी पूनम का भी आना जाना था। यहीं पर उनकी जान पहचान हुई। पूनम ने उनसे कहा कि उनका पति निर्मल पूर्व स्पीकर कंवरपाल की गारद में गनमैन है। पूर्व स्पीकर कंवरपाल उसके पति की बात मानते है। वह उनके पति के कहने पर नौकरी लगवा देंगे। इसपर पूनम ने उनकी बात निर्मल से करवा दी। निर्मल ने उनके लड़के कुलदीप की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। ये रुपये उसने अपनी पत्नी पूनम को देने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि नौकरी नहीं लगी, तो वे ब्याज समेत रुपये वापस कर देंगे। उसके बाद फरवरी 2017 में निर्मल सिंह व उसकी पत्नी पूनम को गांव मैहलावाली में यशपाल शर्मा के घर पर पांच लाख रुपये दे दिए। गारंटी के तौर पर निर्मल ने अपनी पत्नी से सात लाख रुपये का चेक बतौर गारंटी दिया। इसके लिए एक वर्ष का समय मांगा, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बाद भी उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। जब उनका दिया चेक बैंक में लगाया, तो वह बाउंस हो गया। जब उनसे पैसे वापस मांगे, तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। परेशान होकर दो जुलाई 2019 को उन्होंने एक शिकायत एसपी व सीएम विंडो में दी। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को दी। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस कर्मी पर लगाए आरोप सहीं नहीं पाए गए। जबकि उसकी पत्नी पर लगाए आरोप सही मिले। मामले में उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed